Adityapur (आदित्यपुर) : श्री श्री काली पूजा कमेटी राज कुमार एंड बिनु दे सपोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक मार्ग संख्या 24 स्थित दुर्गा मंडप में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान पूजा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य रूप से विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को अनुशासित व भव्य रूप देने के लिए नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा भी की गई।
समिति में संरक्षक के रूप में मनोज राय, अरिंदम दास, कमलेश सिंह एवं संजय प्रसाद का चयन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमितेश अमर (निशु) को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार, गौरी शंकर सिंह एवं पवन पाठक मनोनीत किए गए।
वहीं कोषाध्यक्ष का दायित्व रोहित रंजन सिंह, मनीष सिंह और अंकुर सिंह संभालेंगे। सचिव पद पर अविनाश उपाध्याय, गौरव उपाध्याय और मनीष कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में हर्ष कुमार, अमन पांडे, उज्जवल, राज पांडे, सचिन, शिवम, लक्ष्मण, छोटू, नितिन, संदीप पांडे, अश्वनी, राकेश चौबे और आयुष सिंह शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से पूजा को ऐतिहासिक व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
http://Adityapur: नवयुवक काली पूजा कमिटी का भव्य पंडाल उद्घाटित, झूमुर-संगीत व महाभोग से सजेगा उत्सव







