Adityapur: सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान का भूमिपूजन संपन्न, 8 नवंबर को भव्य पंडाल का उद्घाटन

Adityapur (​आदित्यपुर) : आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य भूमिपूजन अनुष्ठान संपन्न किया गया।

Adityapur: श्री श्री काली पूजा कमेटी राज कुमार एंड बिनु दे सपोर्टिंग क्लब की बैठक संपन्न: इस वर्ष भी धूमधाम से होगा आयोजन
इस अनुष्ठान के साथ ही मां काली के भव्य पूजा पंडाल निर्माण का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह, विनय, प्रभात कुमार, पी. चौधरी, रुद्रो महतो, विनोद सिंह, पार्षद नथुनी सिंह, रविशंकर पासवान, सत्य प्रकाश, श्रीराम ठाकुर, संजय यादव, आमोद, संजीव, नंदू सिंह, एसके सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, कौशल किशोर और सुनील सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​

कमेटी के महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 1972 से निरंतर आयोजित हो रही यह पूजा इस बार अपने 54वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि दीपावली के दिन 8 नवंबर को शाम 7 बजे भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा, जिसमें कमेटी के मुख्य संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी रात्रि मां काली की विशेष निशा पूजा संपन्न होगी, जिसके बाद महाप्रसाद और भोग का वितरण किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 9 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या और 10 नवंबर को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा, बुधवार को पारंपरिक बालक भोजन, वस्त्र वितरण और मां की प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान से किया जाएगा।

​घोषित हुई नई कार्यकारिणी समिति:

पूजा के सफल संचालन के लिए गठित नई कमेटी में अंजन कुमार दास को अध्यक्ष और अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद को महासचिव चुना गया है। संरक्षक मंडल में सुशील मंडल, पीके बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता और सुशील सिंह शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी माणिक दास तथा सह कोषाध्यक्ष की विश्वनाथ घोष को सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त सचिव के रूप में नंद किशोर यादव व अधिवक्ता दिलीप कुमार साव मनोनीत किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो और शंकर दलाई शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *