Adityapur (आदित्यपुर) : औद्योगिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत प्लांट-III एवं IV में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को 14वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 175 यूनिट संग्रह का लक्ष्य
जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं स्वैच्छिक रक्तदान संघ (VBDA) के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जनमानस में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

सुबह से आरंभ हुए इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रमिक साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिन भर चले इस पुनीत महादान अभियान के तहत रक्तदाताओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक के अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी आवश्यक चिकित्सीय मानकों का पूरी सतर्कता से पालन किया।
इस मानवीय पहल को सफल बनाने में प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों का सक्रिय नेतृत्व और मार्गदर्शन देखने को मिला। शिविर के सुचारू संचालन एवं समन्वय में कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति, कार्यकारी निदेशक राहुल बागड़िया, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, वरिष्ठ एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तथा सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही नंदिनी सेन गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार, भोला नाथ बरुआ, कुमार अभिनव, अजीत सिंह और अदिति सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और व्यवस्था संभाली।
कंपनी प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि रामकृष्णा फोर्जिंग्स समाज के समग्र विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति निरंतर समर्पित है। भविष्य में भी सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी ऐसी कल्याणकारी गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाएगा।
http://होटल केनेलाइट के संस्थापक स्व. मिथिलेश झा की जयंती पर रक्तदान शिविर, 86 यूनिट रक्त संग्रह







