डीएमएफटी मद से बने पीसीसी सड़क में भ्रष्टाचार की दरार – रामहरि गोप

छह माह में ही करोड़ों कि पीसीसी सड़क तांतनगर मुख्य मार्ग से मॉडल स्कूल के बीच कई जगहों पर दरार

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिम सिंहभूम जिला के मझगांव विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाएं भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ गई है स्तिथि यह है कि डीएमएफटी मद से बने करोड़ों की लागत से पीसीसी सड़क 6 महीना भी ठीक से चल नहीं पा रहा है.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार को बताया आदिवासी विरोधी, 2024 का दिलाया संकल्प, DMFT फंड को बना दिया MP-MLA फंड

ग्रामीणों के शिकायत पर एन्टी करप्शन आँफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि तांतनगर कटभारी मुख्य मार्ग से मॉडल स्कूल तांतनगर तक में छह माह पूर्व बने पीसीसी सड़क पर कई जगहों पर दरार पड़ गया है. उन्होंने बताया कि और छह महीना बाद पैदल चल पाना भी लगता है यहां के ग्रामीणों को दिक्कत आ सकती है. विकास के नाम सिर्फ पैसों का बंदर-बांट के सिवा कुछ नहीं यही असल विकास है. उन्होंने बताया कि मैं पूर्व में कई शिकायतें विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से भी अवगत कराया था. लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं होता है. योजना सिर्फ चंद लोगों को फैदा पहुचाने के लिए ही चल रहा है. जनहित से कोई लेना देना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : http://पेयजल की स्थिति गंभीर : चापाकल धंसा, जलमीनार भी रुक रुक कर दे रहा पानी

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना