Gamharia Rani baandh Tusu: रानी बांध टूसु मेला में दिखी झारखंडी विराट संस्कृति, टुसू प्रतिमाएं पुरस्कृत, उमड़ी भीड़

Gamghria:सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उज्जवलपुर में रानी बांध टुसू मेला समिति द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर 16 फरवरी गुरुवार को विराट सांस्कृतिक टुसू मेला का आयोजन किया गया।

जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के दूर- दराज ग्रामीण क्षेत्र से छोटे बड़े कई टुसू प्रतिमाएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। विराट सांस्कृतिक टुसू मेला में अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, समाजसेवी बादल महतो ,शामिल हुए। मौके पर टुसू मेला के अध्यक्ष बेनी माधव महतो ने अतिथियों को सम्मानित कर टुसू मेला में शामिल प्रतिमाओं का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 15001, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11001, तृतीय पुरस्कार के रूप में 8001,चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 5001 एवं अन्य सभी टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इस मौके पर अध्यक्ष बेनी माधव महतो ने कहा कि उज्जवलपुर रानी बांध टुसू मेला गम्हरिया, आदित्यपुर ,राजनगर, सरायकेला ,खरसावां समेत अन्य क्षेत्र से लोग शामिल होने आते हैं। इस मेले में विराट सांस्कृतिक स्वरूप देखने को मिलता है। अतिथि के रूप में मौजूद अमृत महतो ने कहा कि टुसू मेला झारखंडी परंपरा, सभ्यता ,संस्कृति को दर्शाता है इसके संरक्षण और प्रसार लेकर हम प्रतिवर्ष यहां जुटते हैं।

टुसू मेला आयोजन को सफल बनाने में सचिव प्रदीप महतो, सहसचिव अनित महतो, नंदलाल महतो, रंजित मुर्मू,कोषाध्यक्ष संतोष महतो, सह कोषाध्यक्ष लालचंद महतो, शिव शंकर महतो,  मुखिया सुखदेव सरदार, उप मुखिया रविंद्र महतो, भारती महतो ,रामकृष्ण महतो ,धनीराम महतो, रूपेश सिंहदेव ,प्रदीप बारीक आदि का विशेष योगदान रहा।

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र