उपायुक्त की फेक whatsapp आईडी बनाकर साइबर अपराधी कर रहें हैं लोगों से पैसों की मांग,पूर्व में भी हो चुकी है घटना

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम पर फेक whatsapp आईडी बनाकर साइबर अपरोधियों ने कई लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। फेक whatsapp आईडी से कई लोगों से राशि की मांग की गई है। इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से जिला उपायुक्त कार्यालय से की गई। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 6267364487 है. इसी नंबर से पैसे मांगे जा रहे हैं.

आमजनों से की गई अपील-
जिला उपायुक्त कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि अगर इस आईडी के द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है तो झांसे में नहीं आना है और किसी भी प्रकार की कोई भी राशि हस्तांतरित नहीं की जाए. प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय चाईबासा को उपलब्ध करवाई गई है. पुलिस भी जांच में जुट गई है.

पूर्व के दिनों में उपायुक्त के नाम से साइबर क्राइम हुए-
यह कोई पहली बार नहीं है की साइबर अपराधियों ने उपायुक्त के नाम पर फेक आईडी बनाकर लोगों से पैसे की मांग की है। इससे पूर्व भी तत्कालीन उपायुक्त अरवा राजकमल की फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत सदर थाना में की गई और मामला दर्ज कर साइबर अपराधी को उत्तर प्रदेश से धर दबोचा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *