भाजपा कल नगर परिषद कार्यालय चाईबासा का करेगी घेराव, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष होंगे शामिल

Chaibasa:- भारतीय जनता पार्टी 27 अप्रैल बुधवार को नगर परिषद कार्यालय चाईबासा का घेराव करेगी। घेराव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशनंद गोस्वामी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बडकुवर गागराई तथा संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता व नगर पर्षद चाईबासा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अनूप कुमार सुल्तानिया तथा सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता बालमुचू को बनाया गया है।

कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा को सौंपी गई। प्रदेश भाजपा के दिये निर्देशानुसार, आज बडकुंवर गागराई के आवास पर ,वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ता और नेताओं को 9:30 बजे रविंद्र भवन में जमा होने का निर्देश दिया गया है, वहां से सभी लोग जुलूस के रुप में सदर थाना ,पोस्ट ऑफिस चौक ,कोर्ट, रुंगटा चौक, जैन मार्केट चौक होते हुए सेंट्रल बैंक से मुड़कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पर वरिष्ठ नेताओं का संबोधन होगा । तत्पश्चात नगर परिषद पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा , वरिष्ठ भाजपा नेता जे बी तुबिद, जिला महामंत्री जगदीश पाठ पिंगुआ, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलशन सुंडी, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुरा लागूरी , जिला मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार केशरी,भाजपा सदर प्रखंड अध्यक्ष जय किशन बिरुली ,भींकपानी प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर नायक, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू, तांत नगर प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल चातर , युवा नेता चंद्रमोहन तियू , बबलू मुंडारी एवं बीजू रजक समेत काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *