त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 चौथे चरण के नाम निर्देशन के लिए अधिसूचना जारी, अंतिम तारीख 6 मई

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के निमित्त चतुर्थ चरण तहत नाम निर्देशन के लिए प्रपत्र-5 में अधिसूचना जारी किया गया है।

चतुर्थ चरण में जिला अंतर्गत 4 प्रखंड कुमारडुंगी (111), मंझगांव (146), जगन्नाथपुर (195) हाटगम्हरिया (131) के कुल 583 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद सदस्य के 6, पंचायत समिति सदस्य के 53, ग्राम पंचायत मुखिया के 48 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 583 पदों हेतु मतदान प्रक्रिया संपन्न होगा। चतुर्थ चरण के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 29 अप्रैल, नाम-निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख 6 मई के अपराह्न 3 बजे तक, नाम-निर्देशन प्रपत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख 7 एवं 9 मई, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख 10 एवं 11 मई अपराह्न 3 बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख 12 मई, मतदान की तारीख 27 मई प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा मतगणना की तारीख 31 मई 2022 प्रातः 8 बजे से निर्धारित है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *