हरी झंडी दिखाकर टोटो रैली किया गया रवाना, पोस्टर के जरिए मतदाताओं को चुनाव के प्रति मतदान के लिए किया जाएगा जागरूक

Chaibasa:- चाईबासा स्थित गांधी मैदान से जिला समाहरणालय तक मीडिया सह स्वीप कोषांग के तत्वधान से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 मे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए टोटो रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह -जिला उपायुक्त के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ज्ञात हो सभी टोटो में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के निमित्त मतदाताओं को जागरूक करने के लिए होल्डिंग और पंपलेट लगाए गए हैं। जिसे देखकर मतदाता आगामी चुनाव में शत – प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक होंगे। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा बताया गया कि मीडिया सह स्वीप कोषांग के द्वारा संचालित आज के रैली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आमजनमानस को जागरूक करने के लिए टोटो के पीछे चुनाव से संबंधित बैनर और पोस्टर लगाकर रैली निकाली गई हैं। यह आमजनमानस को पूरे शहर में और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पंचायत चुनाव से संबंधित जागरूक करेगा साथ ही साथ मतदान के क्रम को लोगों तक अपने पोस्टर और बैनर के माध्यम से जानकारी भी उपलब्ध करते रहेगा की किस चरण में किस क्षेत्र में, किस गांव में मतदान है। ताकी लोग पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर सके। मौके पर भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी प्रेजेश जेना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा दिलीप खलखो, थाना प्रभारी सदर चाईबासा निरंजन तिवारी, मीडिया सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, सहायक पदाधिकारी अभिषेक कुशवाहा, सहित टोटो संघ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *