Saraikela Congress Meeting: रांची में संविधान बचाओ रैली 3 मई को ,सरायकेला से जिला कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल:अंबुज कुमार

Saraikela :3 मई को रांची धुर्वा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में जिला कांग्रेस सरायकेला खरसावाँ से सैकड़ो की संख्या कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में शामिल होने रांची प्रस्थान करेंगे .

Saraikela Kandra Land Dispute: दिवंगत ओलंपियन के नाम आवंटित जमीन को लेकर ग्राम सभा ने खोला मोर्चा, ओलंपियन पुत्र ग्राम सभा आमने-सामने

विज्ञापन

संबिधान बचाओ रैली की सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अंबुज कुमार की अध्यक्षता में रेलवे मंदिर परिसर स्थित सभागार में संपन्न हुआ. बैठक में अंबुज कुमार ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों मंच मोर्चा के पदाधिकारियों सभी प्रखंड अध्यक्षों नगर अध्यक्ष गणों को दल बल के साथ रैली में भाग लेने का निर्देश दिए.बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद ,जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं नगर पर्यवेक्षक सुरेश धारी ने उपस्थित कांग्रेस जनों से आगामी रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। तीन मई की रैली के बाद जिला स्तर पर भी संबिधान बचाओ विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसकी तिथि 11 मई  निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राहुल यादव ,कपाली अध्यक्ष शानूर रहमान, गम्हरिया अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, चांडिल अध्यक्ष राजाराम महतो, जिला महासचिव खिरोद सरदार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह ,जमील अशरफ बबन, मुकेश श्रीवास्तव प्रखंड पर्यवेक्षक सुरेश धारी, तस्लीमा मल्लिक रामशंकर पांडेय ,रमेश ठाकुर, संगीता प्रधान, कुणाल राय ,संदीप गोप, रमेश बालमुचू ,मुन्ना सिंह, मिसर बंसरिया, झरना मन्ना, बीरेंद्र तिवारी ,अंजनी कुमार, मुबारक मोमिन, कौशल कुमार आदि उपस्थित रहे।

http://Saraikela Deputy Commisnor Honored by Pm award: गम्हरिया प्रखंड को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दिल्ली में ग्रहण किया सम्मान