टोंटो प्रखंड में झारखंड सरकार के कुशासन के विरुद्ध भाजपा का धरना प्रदर्शन

Chaibasa (चाईबासा) : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार, खराब विधि व्यवस्था, योजनाओं की विफलता और आम जनता की समस्याओं के खिलाफ 24 जून 2025 को पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लागुरी ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में संजय पांडे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधि एवं गांव में परंपरागत शासन व्यवस्था मुंडा मानकी प्रथा के अधिकारों का हनन कर रही है, शीघ्र पेसा कानून राज्य में लागू करें,

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और आमजन की दुर्दशा को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम:

शुरू नंदी पूर्व जिला अध्यक्ष, मनोज लेयांगी, चंद्र मोहन तियु युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी मनोज लियन्गी, पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी,
प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लागुरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण होनहगा, अर्जुन दास, जगमोहन हेस्सा, सोदा खंडाईत, सुरेन्द्र कुम्हार, सिदम लागुरी, मंगल सिंह होनहगा, जितेंद्र पान, मीना देवी, ओम्ब्रो हांसदा, रोशनी कुम्हरिन, सावित्री कुम्हरिन, फूलकुमारी खंडाईत, मीनस्वरी खंडाईत,

कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, राशन, आवास जैसी योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए तथा आम जनता की स्थिति को चिंताजनक बताया।

25 जून 2025:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून को आपातकाल के विरोध में “काला दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, चाईबासा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

मुख्य वक्ता: श्री दिनेशानंद गोस्वामी

सह वक्ता: श्रीमती गीता कोड़ा

कार्यक्रम में आपातकाल की तानाशाही प्रवृत्ति और लोकतंत्र की रक्षा में भारतीय जनता पार्टी के योगदान को याद किया जाएगा।

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान