नशे की हालात में युवक ने पिस्तौल लहराते हुए कर हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना बीती रात की है.

Chandil Kapali Firing: कपाली के मेडिकल स्टोर से लूटे 40 हजार रुपये, रंगदारी न देने पर बदमाशों ने की फायरिंग

घटना शुक्रवार रात की है, जब राजू नायक नशे की हालत में फ्लावर मिल मोहल्ले में पिस्तौल लहरा रहा था और बच्चों को पिस्तौल दिखाकर हवाई फायरिंग कर रहा था. मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार राजू नायक ने शराब का सेवन अत्यधिक कर लिया था और वह बेहोशी की हालत में था.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय चाईबासा में एक युवक पिस्तौल दिखाते हुए हवाई फायरिंग कर रहा था. लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. युवक का नाम राजू नायक है और वह कुम्हारटोली चाईबासा का रहने वाला है.

उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसडीपीओ बहामन टुटी और थाना प्रभारी घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है युवक के पास पिस्तौल कैसे आई. यह लाइसेंसी है या अवैध. दोनों ही परिस्थितियों में युवक को जेल की सजा हो सकती है. उस पर बिना वजह फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला अलग से चलेगा.

http://Adityapur Firing:नशे में युवक ने की फायरिंग ,पुलिस जुटी जांच में