Panchayat Election : पंचायत के 751 केंद्रों में मतदान संपन्न, महिला कॉलेज में जमा रही मतपेटियां

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 तहत सदर चाईबासा, खुंटपानी, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी प्रखंड में तृतीय चरण अंतर्गत मतदान संपन्न करवा कर सभी पोलिंग पार्टियों का आगमन रिसिविंग सेंटर महिला कॉलेज-चाईबासा हो चुका है. जहां पोलिंग पार्टियों के द्वारा प्रपत्रों का मिलान कर मतपेटी सौंपा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:- कुमारडुंगी के इन दो गांव के ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट बहिष्कार करने का लिया निर्णय, जानें क्यों

जिले के 5 प्रखंडों में पंचायत के 751 केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया. दोपहर 3 बजे तक चाईबासा में 63.04 प्रतिशत खुंटपानी में 70.88 प्रतिशत, झींकपानी में 66.34 प्रतिशत, तांतनगर में 62.08 मतदान और मंझारी में 64 प्रतिशत मतदान किया गया. जिले में कुल औसत मतदान 65.41 प्रतिशत रहा. मतदान संपन्न होने के बाद पूरी सुरक्षा में मतपेटियों को महिला कॉलेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में लाया जा रहा है. बता दें कि तीसरे चरण की मतगणना चाईबासा महिला कॉलेज परिसर में ही की जाएगी.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज