सरायकेला: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कार्यालय सरायकेला-खरसावां की ओर से जिला प्रशासन को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है। पत्रांक RSD/AP/80/105 जारी इस पत्र में राजद के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने उपायुक्त को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची साझा की है।
पत्र में बताया गया है कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अंतर्गत विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों का नामांकन किया गया है। इन पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
1. जनार्दन कुमार – प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राजद, झारखंड (मो. 7488274432)
2. श्री राम यादव – प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, झारखंड (मो. 9973508651)
3. श्री बिरेंद्र कुमार सिंह यादव – महासचिव, राजद, झारखंड (मो. 9525150999)
4. श्री दिनानाथ सिंह – महासचिव, राजद, झारखंड (मो. 9123494837)
5. श्री राजेश यादव – सचिव, राजद, झारखंड (मो. 9234605860)
जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उपरोक्त सूची को अभिलेख में दर्ज कर प्रशासनिक संज्ञान में रखा जाए ताकि संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे.उन्होंने यह भी आगाह किया है कि कुछ असामाजिक तत्व राजद के लेटरहेड का अनुचित उपयोग करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रामक पत्र और शिकायतें भेज रहे हैं। ऐसे पत्रों या शिकायतों पर बिना सत्यापन किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। यदि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित जानकारी तत्काल राजद जिला अध्यक्ष को देने का अनुरोध किया गया है ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ाई जा सके।