दो युवकों के साथ टेबो थाना क्षेत्र में लूट पाट, टांगी से मारकर किया घायल, जान बचाकर भागे

Chakradharpur : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-75 E के टेबो थाना क्षेत्र में धनबाद से राउरकेला जा रहे दो बाइक सवार युवकों से लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया गया. बाइक सवार युवकों ने लूट-पाट करने का विरोध किया, तो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें टांगी से हमला कर घायल कर दिया गया. घटना स्थल से युवक किसी तरह बचकर चक्रधरपुर पहुंचे, जहां उनका अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.

 

घटना शनिवार की सुबह की है, बबलू कुमार ने बताया कि ओडिशा निवासी संतोष नाहर और बबलू कुमार धनबाद से बाइक में सवार होकर राउरकेला जा रहे थे. इसी क्रम में जब दोनों युवक टेबो घाटी पहुंचे, तो टेबो घाटी में एक दुकान पर रूके. वहीं अचानक 10 से 15 संख्या में अज्ञात महिला-पुरुष पहुंचे और युवकों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान एक युवक ने बबलू कुमार को टांगी से सर में हमला कर घायल कर दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में दोनों युवक से चार हजार रुपये नगद और दो मोबाइल लूट लिया था. लूटपाट करने के बाद युवकों के आग्रह करने के बाद युवकों का मोबाइल वापस कर दिया.

घटना के बाद दोनों युवक किसी तरह जान बचाकर भागे. बाद में दोनों युवक चक्रधरपुर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद धनबाद के लिए रवाना हो गये.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *