टाटा– गुआ सवारी पूर्व की तरह बहाल करने की मांग, रेल महाप्रबंधक के नाम दिए ज्ञापन

Gua:- गुआ के आम लोगों के ने गुआ का लाईफ लाइन कहे जानेवाली टाटा गुआ सवारी ट्रेन कोविड-19 के पूर्व की तरह बहाल करने की मांग की गई है। शनिवार को करीब दस पन्नों का हस्ताक्षर आभियान चलाकर रेल महाप्रबंधक चक्रधरपुर के नाम से लोगों द्वारा गुआ रेलवे स्टेशन एएसएम कुमुद को ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें ट्रेन की परिचालन नहीं होने से लोगों को आर्थिक क्षति एव यात्रा सुविधा से वंचित होने की स्थिति में यथासीघ्र पूर्व की तरह गुआ टाटा सवारी की पुनः बहाल करने के लिए लिखित आग्रह किया गया है।

मौके पर संतोष बेहेरा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, मनोज पृष्टी, साजन सिंह, मुन्ना नायक, जीतू नायक, समीर,मुन्ना दास, एमडी तारीख व अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *