आदिवासी हो-समाज ने सामूहिक विवाह का किया आयोजन, एक दूजे के हुए दस जोड़े

Manoharpur :- बारंगा गांव के मुंडा टोली में आदिवासी हो समाज महासभा ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए समाज की ओर से रविवार को समाज के कुल दस जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस मौके पर समाज के पुरोहितों के द्वारा विधि पूर्वक विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस मौके पर छोटे लाल मुंडा का सुसारी मुंडा, गोपाल बरजो का सोमवारी बरजो, गुरुवा बरजो का विश्वासी बरजो, पोरोंग बरजो का पार्वती बरजो, नोगो मुंडा का टुनी मुंडा, टुलभ मुंडा का गुरुवारी मुंडा, गुरा बरजो का इतवारी बरजो, सुनील बरजो का चंदू बरजो, फागू बरजो का झींगी बरजो तथा बुधुवा मुंडा का सनियारो मुंडा के साथ परंपरागत तरीके से विवाह सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर जुगल किशोर हेंब्रम, अजीत चंपिया, मनोज तोपनो, विपिन तोपनो, बिसकेसन चेरोवा, सीता राम चेरोवा, पवन बरजो, विकास बरजो, मनोज कुमार चंपिया, नीमा लुगुन, प्रकाश होनहागा, वीर सिंह होनहागा के अलावा काफी संख्या में हो समाज के लोग मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *