चाईबासा: फ्रांसीसी पर्यटक पहुंचे मझगांव, हो जनजातीय जीवन दर्शन संग्रहालय का किया अवलोकन

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय देवधर का हो जनजातीय जीवन दर्शन संग्रहालय अब विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। रविवार को फ्रांस से आए पांच सदस्यीय दल ने संग्रहालय का अवलोकन किया। यह टीम ट्राइबल इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिला सचिव अनमोल पाट पिंगुवा की अगुवाई में पहुंची थी।

मझगांव : ग्राम अम्बाईमार्चा मे पाला आयोजन का हुआ समापन

फ्रांसीसी मेहमानों ने संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं का अध्ययन किया और हो जनजाति के जीवन दर्शन व पारंपरिक संस्कृति को करीब से समझा। उन्होंने संग्रहालय की वस्तुओं को कैमरे में कैद किया और उनकी उपयोगिता को अपनी डायरी में भी नोट किया।

अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करती स्थानीय महिलाएं
अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करती स्थानीय महिलाएं

पर्यटकों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार हाथ धुलाकर, फूल-मालाएं और पत्ते की टोपी पहनाकर किया। इसके बाद मांदल और नगाड़े की थाप पर स्कूली बच्चों ने नृत्य कर मेहमानों को संग्रहालय तक पहुंचाया

इस मौके पर विद्यालय प्रभारी जगदीश चन्द्र सावैयां, विज्ञान शिक्षक देवानंद तिरिया, हो शिक्षक सुभाष हेम्ब्रम, प्रशिक्षक बलभद्र हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा श्याम पिंगुवा, एसएमसी अध्यक्ष चंद्रमोहन पिंगुवा, बाल संसद अध्यक्ष संगीता पुरती समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन कोल्हान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय बिलुंग की पहल पर इस संग्रहालय की स्थापना हुई थी। लगातार विदेशी मेहमानों का आगमन यहां के लोगों और विद्यालय परिवार के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।

http://कोल्हान के मजदूरों, किसानों और युवाओं के लिए बजट 2025-26 में विशेष प्रावधान हो – चंद्र मोहन तिऊ

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान