भाजपा के दो पूर्व विधायक को एक-एक साल की सजा, रेल चक्का जाम करने का है मामला

Chaibasa:- चाईबासा के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में सोमवार को ऋषि कुमार की अदालत ने 11 वर्ष पहले के रेल जाम आंदोलन में सुनवाई की. कोर्ट ने आरोपी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बड़कुंवर गांगराई और मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को दोषी करार दिया. कोर्ट ने भाजपा के दोनों पूर्व विधायकों को एक-एक साल की सजा सुनायी.

जानकारी के अनुसार, केंदपोसी रेलवे स्टेशन में जन शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पर भाजपा ने रेल चक्का जाम आंदोलन किया था. इस मामले में एक माह पूर्व विशेष न्यायालय ने अभियुक्त चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय को एक-एक साल की सुनायी थी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *