Gamharia children day celebration: श्रीराम डिवाइन एकेडमी में बाल दिवस पर खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया सम्मानित

Gamharia: गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन अकादमी में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद पूरे परिसर में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह देखते ही बन रहा था।

ये भी पढ़े:- RJD Jharkhand State Vice President: शिक्षाविद् श्रीराम यादव पुनः बने राजद झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष

इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने विभिन्न खेलों में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। मुख्य रूप से चेयर रेस, हॉर्स रेस, बैलून ड्रेस, बनाना रेस, स्पंज रेस, 100 मीटर दौड़, कैंडल रेस, सैक रेस और स्लो साइकल रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

हर खेल में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल के डायरेक्टर श्री राम यादव द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर डायरेक्टर श्री राम यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल वंदना सिंह सहित करण, विवेकानंद, शेखर, पापिया पंजा, सुशीला, नितेश महतो, प्रियंका हाजरा, कुमारी सुषमा, अनिता टोप्पो, रंजना तिवारी, निशि कुमारी, नीतू, जयश्री अवस्थी, स्वाति बर्मन, मुकेश महतो और प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े:- http://Gamharia- Teachers Day at Shriram Divine Academy: गम्हरिया : श्रीराम डिवाइन एकेडमी में शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन