राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए पश्चिम सिंहभूम के तनिष्क और अदिति चयनित

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के लिए गर्व का पल है, क्योंकि जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ी—चाईबासा के तनिष्क कुमार और चक्रधरपुर की अदिति कुमारी का चयन राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए हो गया है।

चाईबासा : शतरंज समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 53 बच्चे ले रहे भाग

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर 2025 तक जमशेदपुर वेव इंटरनेशनल में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के लगभग 300 खिलाड़ी ओपन सेक्शन और 250 खिलाड़ी गर्ल्स सेक्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अदिति कुमारी
अदिति कुमारी

जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

तनिष्क कुमार, कक्षा 11 के छात्र हैं और 1809 की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग के साथ इस वर्ष राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अदिति कुमारी, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल चक्रधरपुर की कक्षा 6 की छात्रा हैं और इस वर्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हो चुकी हैं।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने दोनों खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने संघ के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार को भी धन्यवाद दिया, जो पिछले दो वर्षों से सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में साप्ताहिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

http://Adityapur Torch Rally on International Chess Day: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर टॉर्च रैली, एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह