चाईबासा | गोईलकेरा जंगल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा) : गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोतरोगढ़ा–पोकाम के बीच जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया, जो सही पाया गया। बाद में मृतक की पहचान करीनाथ लुगुन (पिता– स्व. मागी लुगुन), निवासी ग्राम सारूड़ा, थाना गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।

पश्चिमी सिंहभूम: गोइलकेरा में सनसनी, वृद्ध की गला काटकर निर्मम हत्या, बोरे में मिला धड़

चाईबासा : गोईलकेरा हत्याकांड के आरोपी
हत्याकांड के आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोईलकेरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० विक्रांत मुंडा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस द्वारा किए गए गहन अनुसंधान और लगातार छापेमारी के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि आपसी विवाद के कारण करीनाथ लुगुन की निर्मम हत्या की गई थी।

तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी

पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है—

1. गोमिया होनहागा (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता किनू होनहागा, निवासी रोडों, थाना गुदड़ी

2. सिप्रियान लुगुन (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता बेनेसाई लुगुन, निवासी डकेदा वनग्राम, थाना गुदड़ी

3. पोलुस मानकी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता गोपाल मानकी, निवासी डकेदा वनग्राम, थाना गुदड़ी

तीनों आरोपी जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निवासी हैं।

 

अपराध स्वीकारोक्ति और बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की। उनके निशानदेही पर—

हत्या में प्रयुक्त खून लगे दो लोहे के दौउली

शव छिपाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
बरामद की गई है।

कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में गोईलकेरा थाना कांड संख्या 42/2025, दिनांक 16.12.2025 को धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कांड का अनुसंधान जारी है।

पुलिस के इस त्वरित और सशक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच संदेश गया है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।

http://पश्चिमी सिंहभूम : पड़ोसी ने लोहे के रॉड से पीटकर की हत्या

 

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम