Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की हुई बैठक, लिया गया ये निर्णय

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा के अध्यक्षता में सत्र 2021- 23 की सातवीं कार्यकारिणी की बैठक की गई. जिसमें पिछले बैठक में दिए गए कार्यों की संपुष्टि की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया 3 जुलाई को चक्रधरपुर अनुमंडल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. सभी सदस्यों का पहचान पत्र भी बनाया जाएंगे, ताकि आने वाले समय में उसका सही उपयोग हो सके. साथ ही चाईबासा बाईपास रोड पर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए और पुलिस लाइन वाली सड़क जर्जर अवस्था में हो चुकी है, उसके लिए सड़क सुरक्षा समिति के मीटिंग में इस बात को रखी गई. 

बैठक में कोषाध्यक्ष श्याम गोयनका के द्वारा मासिक आय व्यय का ब्यौरा दिया गया. इस बैठक में विशिष्ट अतिथि सदस्य के रूप में कमल लाट, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव पंकज भालोटीया सह सचिव छोटे लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम गोयंका, इम्तियाज खान, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मोहित सुल्तानिया, संजय प्रसाद, राशिद अली मुदस्सर खान साथ ही अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण का विरोध, पार्षद ने विरोधियों को बताया ‘विकास विरोधी’ और ‘अतिक्रमणकारी’ ​, वार्ड 30 में भवन निर्माण के खिलाफ दूसरे वार्ड के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला