उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फिर एक बार फेक व्हाट्सएप आईडी बनाया गया, जिला के लोग ना हो गुमराह

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर फिर एक बार कतिपय व्यक्ति के द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं। कतिपय व्यक्ति के द्वारा आमजनों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में आमजनों से अपील कि गई है की अगर संलग्न आईडी के द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो झांसे में नहीं आना है। प्रशासन के द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय चाईबासा को उपलब्ध करवाया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *