Chaibasa News: दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक, DC ने परिवार स्वास्थ्य मेला प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Chaibasa:-  जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सदर अस्पताल परिसर से परिवार स्वास्थ्य मेला प्रचार प्रसार रथ को जिला उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिविल सर्जन, डीपीएम, डीडीएम, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थित रहे। परिवार स्वास्थ्य मेला प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाना है। उक्त आलोक में प्रचार रथ के माध्यम से नियमित रूट चार्ट के अनुसार प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही साथ प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया जाएगा कि दंपति संपर्क पखवाड़ा (27 जून से 10 जुलाई) के दौरान जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध किया जा रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत