रथयात्रा व बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Jagnnathpur:- सोमवार को थाना परिसर जगन्नाथपुर में बकरीद व रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमण्डल पदाधिकारी शंकर एक्का की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर चर्चा किया गया।

घुरती रथ 9 एवं 10 को बकरीद त्योहार होने के कारण सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। इस बात पर अनुमण्डल पदाधिकारी शंकर एक्का ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिये मुख्य मार्ग पूरी तरह खुला रहना चाहिए। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री अथवा दुकान लगाने वाले सावधान हो जाए। यदि सड़क पर अतिक्रमण होगा तो उस पर कार्रवाई निश्चित है।

मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी इकुड डुँगडुँग,बिरेंद्र एक्का, थाना प्रभारी यसराज सिंह, प्रखण्ड प्रमुख बुधराम पुर्ति पट्टाजैंत मुखिया ममता पूर्ति, पार्वति सामंता, सुसारन एनेम टोपनो, इश्वर चंद्र विद्यासागर, मुण्डा संग्राम सिंह ,सम्मी अफरोज, जितेन्द्र गुप्ता, मुण्डा विकास महापात्र, मतीन अहमद, आमोद साव, प्रदीप गुप्ता, दिनेश निषाद, रतन लाल दिग्गी, देवेन्द्र गोप, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *