Adityapur Subhash Chowk renovation: आदित्यपुर: नेताजी सुभाष चौक पर प्रतिमा का, नवीनीकरण समाजसेवी शेखर डे ने किया नेताजी की नई प्रतिमा का अनावरण

आदित्यपुर: देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, आदित्यपुर स्थित ‘नेताजी सुभाष चौक’ पर उनकी प्रतिमा का सफलतापूर्वक नवीनीकरण कार्य संपन्न हुआ।

Adityapur NSMCH Medical College: जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन से मिले चेयरमैन मदन मोहन सिंह

30 दिसंबर को एक गरिमामय समारोह के बीच प्रसिद्ध समाजसेवी और श्रीलेदर्स के निदेशक शेखर डे ने इस नवनिर्मित प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन और अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेखर डे ने 30 दिसंबर की ऐतिहासिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

1943 में आज ही के दिन नेताजी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर कदम रखकर उसे दासता की बेड़ियों से मुक्त कराया था। यह दिन उनके अदम्य साहस और अटूट संकल्प की याद दिलाता है।” उन्होंने वर्तमान राजनेताओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के उच्च आदर्शों, उनकी देशभक्ति और उनके कृतित्व को अपने जीवन में उतारें।

कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके नंदी ने बताया कि 1944 में इसी तिथि को नेताजी ने अंडमान में पहली बार भारतीय राष्ट्रध्वज फहराया था, इसलिए प्रतिमा के अनावरण के लिए इस पावन दिवस का चयन किया गया। समारोह में संध्या प्रधान, अंजन कुमार दास, मंजू दत्ता और असीम रॉय समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

http://Adityapur Medical College Orientation Program: आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में ओरिएंटेशन के साथ शिक्षण कार्य का शुभारंभ,चेयरमैन एम.एम. सिंह बोले—मेहनत ही सफलता की कुंजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज