झारखंड उच्च न्यायालय को मिला नया मुख्य न्यायाधीश

रांची: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

डालसा : चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का हुआ आयोजन

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी, वरीय अधिवक्तागण सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह अवसर झारखंड की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

http://Saraiakela court verdict: नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामला: सरायकेला जिला न्यायालय ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’