नगरपालिका चुनाव: शस्त्र जमा पर जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

"पश्चिमी सिंहभूम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू"

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाहर्ता प्रभारी (जिला सामान्य शाखा) देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा विशेष शाखा पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु मांझी मौजूद रहे।

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: स्क्रूटनी में 97 नामांकन वैध, दो रद्द; वार्ड-7 में विजय कुमार साव निर्विरोध निर्वाचित

"पश्चिमी सिंहभूम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू"
पश्चिमी सिंहभूम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू

5 फरवरी तक शस्त्र जमा कराने का निर्देश

बैठक में बताया गया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार 5 फरवरी 2026 तक चाईबासा और चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को अपने हथियार जमा कराने थे।

चाईबासा की स्थिति

कुल लाइसेंसधारी शस्त्र: 89
जमा कराए गए शस्त्र: 69
छूट के लिए आवेदन: 15 (इनमें 6 बैंक संस्थान शामिल)
शस्त्र जमा नहीं कराने वाले: 5 व्यक्ति

चक्रधरपुर की स्थिति

कुल लाइसेंसधारी शस्त्र: 48
जमा कराए गए शस्त्र: 45
बैंक संस्थान: 1
शस्त्र जमा नहीं कराने वाले: 2 व्यक्ति

पश्चिमी सिंहभूम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू

उपायुक्त का सख्त निर्देश

उपायुक्त चंदन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाइसेंसधारियों ने अब तक शस्त्र जमा नहीं कराए हैं, वे आज शाम तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। अन्यथा उनकी शस्त्र अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी और हथियार जब्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

http://चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: उदय माझी ने नामांकन पर्चा लिया वापस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *