Adityapur News: रिवर व्यू कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति, समाजसेवी नगीना सिंह के सहयोग से साकार हुआ मंदिर निर्माण का संकल्प

रिवर व्यू कॉलोनी

आदित्यपुर: रिवर व्यू कॉलोनी (आदित्यपुर-01) में भक्ति और अध्यात्म का संगम देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव, शिव परिवार, राधा-कृष्ण एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। चार दिवसीय ‘श्रीश्री रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ’ का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Adityapur Ward12 Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 12 में दिलचस्प हुआ मुकाबला, दिलीप गोप ने नाम वापस लेकर सन्नी कुमार गोप को दिया समर्थन, अब दो प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर

रिवर व्यू कॉलोनी

विद्वान पुरोहितों द्वारा संपन्न हुआ अनुष्ठान

महायज्ञ का संचालन पंडित ध्रुव उपाध्याय के मार्गदर्शन में बनारस और बक्सर से आए सात विशेषज्ञ पुरोहितों की टीम ने किया। मुख्य यजमान के रूप में राकेश रंजन, विनोती महतो, बबलू कुमार, देवेश कुमार एवं हेमंत कुमार ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई थी, जिसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास और नगर भ्रमण जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए।

श्रद्धा और सेवा का संगम

मुख्य आयोजक एवं समाजसेवी नगीना सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी सुंदरी देवी की स्मृति और उनके आर्थिक सहयोग से इस मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान अन्नाधिवास, शर्कराधिवास और शय्याधिवास के बाद प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया।
​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद रंजन सिंह, सतीश राय, नीरज मिश्रा, बिजेंद्र उपाध्याय, रामबिनोद गुप्ता, राकेश सिंहा, सुनील कुमार वर्मा, नवीन कुमार महतो और महावीर विद्यार्थी सहित स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

http://नगर निकाय चुनाव–2026: नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ, आदित्यपुर में 9 महापौर प्रत्याशी मैदान में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *