Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में विकास के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरीं क्रीति महतो, मिला मतदाताओं का समर्थन; स्थानीय समस्याओं का समाधान है मुख्य प्राथमिकता

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही वार्ड संख्या 2 में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। इस बार वार्ड 2 से पार्षद पद के लिए युवा और ऊर्जावान उम्मीदवार क्रीति महतो ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ आवंटित होने के साथ ही उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Adityapur Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 से ओम प्रकाश उर्फ ‘सोनू’ ने बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क तेज, मतदाताओं को साधने की कोशिश

​जनसंपर्क अभियान और विकास का विजन

​क्रीति महतो ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर वे न केवल वरिष्ठों का आशीर्वाद ले रही हैं, बल्कि युवाओं और महिलाओं को अपने विकास के विजन से जोड़ रही हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में बुनियादी सुविधाओं जैसे—साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और बेहतर सड़कों को सुदृढ़ करना है।

​मजबूत राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि

​क्रीति महतो भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितिका मुखी की बहू हैं। उनका परिवार लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए पहचाना जाता है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए क्रीति अब सीधे चुनावी मैदान में उतरकर वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा दिला रही हैं। स्थानीय मतदाताओं के बीच उनके प्रति बढ़ता समर्थन अन्य प्रत्याशियों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रहा है।
​”मेरा लक्ष्य वार्ड 2 को एक आदर्श वार्ड बनाना है। विकास केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। जनता का प्यार और भरोसा ही मेरी असली ताकत है।” — क्रीति महतो

http://Adityapur Municipal ElectionJMM candidate: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: एकजुट हुई झामुमो, प्रत्याशी भुगलु सोरेन ने शकुंतला महाली का जताया आभार; कहा- ‘पेयजल संकट दूर करना पहली प्राथमिकता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव