Chaibasa Nagar Nikay Chunav 2026 : भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सांसद गीता कोड़ा का सघन जनसंपर्क अभियान

नगर नुकाय चुनाव

Chaibasa (चाईबासा) : नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश कुमार खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार को गति देने के उद्देश्य से पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने बुधवार को चाईबासा नगर क्षेत्र के अमला टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार एवं पुलिस लाइन क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित वार्डों के बूथ प्रभारी एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

चाईबासा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी

 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता लंबे समय से लीज की जटिल समस्या, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, गंदगी, जलजमाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान केवल वही नेतृत्व कर सकता है जो जमीनी स्तर से जुड़ा हो, जनता के प्रति जवाबदेह हो और विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण रखता हो।

नगर परिषद चुनाव

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खिरवाल का विजन चाईबासा को लीज समस्या से मुक्त कराना, हर घर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुदृढ़ सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क-नाली निर्माण, गरीबों के लिए आवास सुविधा तथा बाजार, तालाब, बस स्टैंड एवं श्मशान घाटों के सुंदरीकरण के साथ एक स्वच्छ, सुरक्षित और जनसेवामुखी नगर के रूप में विकसित करना है।

नगर नुकाय चुनाव

 

गीता कोड़ा ने बूथ प्रभारी और वार्ड सदस्यों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर आम जनता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विकासात्मक विजन से अवगत कराएं, वर्तमान नगर परिषद की समस्याओं के ठोस समाधान जनता के सामने रखें और रमेश खिरवाल के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाएं।

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि चाईबासा नगर के भविष्य का चुनाव है और जनता इस बार सेवा, ईमानदारी और विकास के आधार पर अपना निर्णय लेगी।
बैठक में मुख्य रूप से सतीश पुरी, शैलेश प्रसाद, पिंटू प्रसाद और दिलीप जी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

http://चाईबासा में भाजपा का नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव