आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर शिक्षित बेरोजगार टेम्पो यूनियन ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री थाना प्रभारी और इंटक नेताओं की रही मौजूदगी

आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष पूजा सामग्री वितरण सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 छठ व्रतियों के बीच नारियल, गागर, गन्ना, हल्दी और अदरक आदि पूजन सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष सह इंटक के जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश जेनरल सेक्रेटरी महेंद्र मिश्रा, इंटक नेता सुशील सिंह और फ्लीट गार्ड कंपनी के प्लांट हेड उदय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष के.पी. तिवारी ने कहा कि संगठन के सदस्य हर वर्ष सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में छठ महापर्व को पूरे सम्मान और सुविधा के साथ मनाने की परंपरा को मजबूत करना है, जिससे आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है।

वहीं, विशिष्ट अतिथि महेंद्र मिश्रा ने कहा कि यूनियन द्वारा वर्ष 2021 से लगातार छठ पूजा, रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे तमाम प्रमुख त्योहारों पर सेवा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, ताकि भविष्य में इस आयोजन को और अधिक बृहद रूप दिया जा सके।

 

आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, रामू राव, अजय यादव, अयोध्या गिरी, बिनोद झा, गौतम शर्मा, अरुण जी, कलेक्टर यादव, मंटू सिंह और अजय भगना समेत कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *