सरायकेला में छठ घाटों की सुरक्षा का थाना प्रभारी ने लिया जायजा, पार्किंग व्यवस्था की भी जांच

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा तैयारियों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

सरायकेला: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सरायकेला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने नगर क्षेत्र के कुदरसाई, जगन्नाथ और माजना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

गम्हरिया में किडविले इंटरनेशनल प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों की सराहनीय पहल, छठ व्रतियों को बांटी 251 सूप पूजन सामग्री

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पर्व मना सकें।

http://Adityapur: रोड नंबर-7 छठ घाट पर सेवा शिविर की तैयारी तेज, व्यावसायिक संघ ने संभाली साफ-सफाई और व्यवस्था की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *