Adityapur: रोड नंबर-7 छठ घाट पर सेवा शिविर की तैयारी तेज, व्यावसायिक संघ ने संभाली साफ-सफाई और व्यवस्था की कमान

 व्रतियों की सुविधा के लिए पेयजल, रोशनी, टेंट, दूध और दातुन की होगी व्यवस्था; घाट तक पहुंचने वाले रास्तों का भी कराया जा रहा समतलीकरण

आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आदित्यपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आदित्यपुर रोड नंबर-7 स्थित छठ घाट पर व्यावसायिक संघ की ओर से श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर संघ के सदस्यों ने घाट परिसर सहित संपर्क मार्गों की साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

 

व्यावसायिक संघ से जुड़े भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल और सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी संघ के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि सेवा शिविर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, टेंट, दूध और दातुन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पर्व के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

संघ के सदस्यों के अनुसार, घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मजदूर भी लगातार जुटे हुए हैं। सभी तैयारियां छठ महापर्व से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। व्यावसायिक संघ ने भरोसा जताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण; पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह बोले- सूर्य की एक समान लालिमा जीवन के उतार-चढ़ाव में चरित्र बनाए रखने की देती है सीख, घाट पर मिट जाता है अमीर-गरीब का भेद