नोआमुंडी रन-ए-थॉन का छठा संस्करण 22 नवंबर को, विजेताओं को मिलेंगे 5.67 लाख रुपये

टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी रन-ए-थॉन का छठा संस्करण 22 को

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा स्टील की ओर से नोआमुंडी रन-ए-थॉन के छठे संस्करण का आयोजन 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस बार दौड़ की थीम ‘हरित एवं बेहतर कल के लिए दौड़ें’ रखी गई है। प्रतियोगिता नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी। इसमें देशभर के धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।

http://5 लाख की इनामी राशि वाले रन-ए-थान दौड़ में कई महिला एवं पुरुष अंतरराष्ट्रीय धावक के साथ टाटा स्टील की एम डी टीवी नरेंद्र ने लगाई दौड़

टाटा स्टील के ओर माइंस एंड क्वेरीज (ओएमक्यू) डिवीजन ने गुरुवार को इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर ओएमक्यू डिवीजन के महाप्रबंधक देबाशीष जेना ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रन-ए-थॉन की जर्सी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में डी. विजयेंद्र, चीफ (नोआमुंडी, काटामाटी एवं विजया-II), राजीव कुमार, चीफ (खोन्डबोंड), राजेश राजन, हेड कम्युनिकेशन (रॉ मटेरियल्स एवं झारखंड), मनीष सिन्हा, हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एवं ट्रेनिंग सेंटर्स) तथा उदय प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चार श्रेणियों में होगा दौड़ का आयोजन

इस वर्ष प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी। 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर की दौड़ होगी। वहीं, 16 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के लिए 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता रखी गई है। इसके अलावा विशेष क्षमता वाले प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी।

विजेताओं को मिलेंगे 5.67 लाख रुपये

प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में सामान्य और स्थानीय वर्ग के विजेताओं को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल पुरस्कार राशि 5 लाख 67 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

10 किलोमीटर पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51-51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 41-41 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 31-31 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसी तरह 7 किलोमीटर पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है।

5 किलोमीटर बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर 10 हजार, द्वितीय स्थान पर 8 हजार और तृतीय स्थान पर 7 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

 

टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी रन-ए-थॉन का छठा संस्करण 22 को
टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी रन-ए-थॉन का छठा संस्करण 22 को

पिछले साल 4 हजार से अधिक धावकों ने लिया था हिस्सा

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आयोजित नोआमुंडी रन-ए-थॉन में देश के विभिन्न हिस्सों से 4,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया था। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार प्रतिभागियों की संख्या पिछले वर्ष के आंकड़े को पार करेगी। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं और स्थानीय लोगों को खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

टाटा स्टील : नोआमुंडी रन-ए-थॉन 17 नवंबर को,5 हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *