Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-23 ओम प्रकाश (सोनू) ने जारी किया संकल्प पत्र; सीसीटीवी, फ्री एम्बुलेंस और मैदान विकास पर मुख्य जोर, 100 दिनों के भीतर बदलाव का संकल्प

Adityapur (आदित्यपुर) : आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर औद्योगिक नगरी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी ओम प्रकाश (सोनू) ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘संकल्प पत्र’ जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। ‘आपकी आवाज, आपका अधिकार और आपका वोट’ के मूल मंत्र के साथ उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा है।

चाईबासा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 चाईबासा: चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

​ओम प्रकाश ने अपने घोषणापत्र में ‘100 दिनों के मास्टर प्लान’ को केंद्र में रखा है। उन्होंने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। सोनू ने वादा किया कि जीत दर्ज करने के 100 दिनों के भीतर वार्ड के सभी प्रमुख चौकों, चौराहों और मंदिरों के आसपास CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अपराध पर लगाम लगे। साथ ही, वार्ड के मरीजों के लिए 24/7 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

​संकल्प पत्र की मुख्य बातें:

• ​सामुदायिक बुनियादी ढांचा: नगर निगम के वर्तमान अस्थाई यार्ड का स्थानांतरण कर उसे एक आधुनिक मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि वार्डवासी वहां शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कर सकें।

• ​नागरिक सुविधाएँ: स्थानीय निवासियों के कार्यों में मदद के लिए वार्ड में एक ‘निःशुल्क सुविधा केंद्र’ खोला जाएगा।

• ​बुनियादी विकास: ‘हर घर जल’ योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना और नालियों व सड़कों का सुदृढ़ीकरण करना।

​बता दें कि ओम प्रकाश का चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ है, जो मतपत्र के क्रम संख्या 02 पर अंकित है। वार्ड में उनकी सक्रियता और इन ठोस वादों ने चुनावी मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है।

 

http://Adityapur Municipal Election: Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 से प्रत्याशी अवधेश सिंह ने खोला चुनावी कार्यालय, जारी किया ‘विकास संकल्प पत्र’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव