20 वर्षीय अनिल सिंह मुंडा की हुई पहचान
Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में सोमवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अनिल सिंह मुंडा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दो भाइयों के साथ गांव में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सरायकेला: कांड्रा के डुरांग में छात्र ने की आत्महत्या, चाय पीने के बाद कमरे में लगाया फंदा
रात में घर लौटा था, परेशान दिख रहा था युवक
परिजनों के अनुसार, अनिल रविवार रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उस समय वह सामान्य नहीं लग रहा था और काफी चिंतित दिखाई दे रहा था। भाइयों ने जब उससे कारण जानने की कोशिश की तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
सुबह पेड़ पर लटका मिला शव
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित जामुन के पेड़ पर गमछे के सहारे युवक का शव लटका हुआ देखा। यह जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
परिवार में पसरा मातम
घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई युवक के इस कदम को लेकर हैरान है।








