रेलवे कॉलोनी चाईबासा की मूलभूत समस्याओं को लेकर सौंपा गया सामूहिक आवेदन

रेलवे कॉलोनी चाईबासा समस्याएं

चाईबासा : रेलवे कॉलोनी चाईबासा की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया।

Adityapur Rath Yatra: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी से इच्छापुर दुर्गा मंदिर तक निकली विशाल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

रेलवे कॉलोनी चाईबासा समस्याएं

पानी, सफाई और मरम्मत कार्य मुख्य मुद्दे

आवेदन में कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें नियमित पेयजल आपूर्ति की कमी, साफ-सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति, गंदी व जाम नालियाँ, पार्कों की दुर्दशा तथा रेलवे क्वार्टरों के मरम्मत कार्य में धीमी गति और लापरवाही शामिल हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

वेल्डिंग कार्य के दौरान लगी आग का मामला उठाया

आवेदन में 12 फरवरी 2026 को हुई आगजनी की घटना को भी गंभीरता से उठाया गया। मरम्मत कार्य के दौरान बिना सुरक्षा मानकों के वेल्डिंग किए जाने से आग लग गई थी। यह घटना क्वार्टर संख्या T-2/5, 7 एवं 8 (निवासी – सोमनाथ मुखी) में घटी, जिसमें लगभग ₹50,000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ। कॉलोनीवासियों ने घटना की जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एडीईएन को सौंपा गया आवेदन

यह सामूहिक आवेदन भारतीय रेल के सहायक मंडल अभियंता (Assistant Divisional Engineer – ADEN) को सौंपा गया, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

रेलवे कॉलोनी चाईबासा समस्याएं

आंदोलन की दी चेतावनी

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने कॉलोनीवासियों का नेतृत्व करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

शीघ्र समाधान की मांग

रेलवे कॉलोनी के सभी निवासियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित संज्ञान लेकर पानी, सफाई, मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

http://Adityapur Jagannath Ghurti Rath Puja: रेलवे कॉलोनी मंदिर में भगवान जगन्नाथ का बनेगा भव्य मंदिर, मंत्री चंपई सोरेन ने की घोषणा, घूरती रथ यात्रा पूजा में हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *