जमशेदपुर : बोड़ाम के मिर्जाडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

जमशेदपुर सेक्स रैकेट

जमशेदपुर: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में संचालित अवैध सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रांची में गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

छापेमारी में 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सासाराम निवासी शांतनु कुमार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर (बालीगंज) निवासी अभिषेक दास, कल्याणी थाना क्षेत्र के हलद्वारपुर निवासी सरहुल विश्वास, ओडिशा के नंदापा की अनुसुइया दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रिंकू दास, सोनाखली की आयनु लका तथा न्यू गुड़िया की रेखा शेख शामिल हैं।

फरार आरोपियों में मानगो के मुंशी मुहल्ला, ईमामबाड़ा के पास रहने वाला परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू और संबंधित भवन का मकान मालिक शामिल बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सेक्स रैकेट संचालित होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस ने दोपहर करीब सवा तीन बजे मिर्जाडीह स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के बयान पर कुल नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच जारी, नेटवर्क की पड़ताल

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों या राज्यों तक फैला हुआ है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

http://साइबर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड ने पत्नी मंगवाता था लड़कियां, अश्लील चैट कर होती थी ठगी, 4 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *