चाईबासा में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव का आयोजन, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

जल जीवन मिशन चाईबासा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

Kolhan Jal mission: स्वच्छ भारत एवं जल जीवन मिशन कोल्हान प्रमंडल में धीमा, सचिव हुए नाराज, राजनीतिक दल आ रहे योजनाओं के आड़े, पार्टी के लिए चंदा, खस्सी- मुर्गा की करते हैं डिमांड

जल जीवन मिशन चाईबासा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, चाईबासा और चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, विभागीय कर्मी और जलसहिया शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां उन्हें पौधा, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

जल जीवन मिशन चाईबासा
इस अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं के बेहतर रखरखाव और संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जलसहिया को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री दीपक बिरुआ के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल शपथ भी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि वर्तमान समय में जल का संरक्षण और संचयन मानव जीवन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही समाज के हर व्यक्ति की जागरूकता और सहयोग से ही जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण कराया गया है, लेकिन कई जगहों पर उचित संचालन और रखरखाव के अभाव में योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं के संरक्षण और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की योजनाओं से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।
उपायुक्त चंदन कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव पखवाड़ा के सफल संचालन की कामना की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में चाईबासा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अलावा जल स्रोतों के संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों और जलसहिया ने अपने अनुभव और नवाचारों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक किया गया।

http://Saraikela Jal Jeevan Mission: गर्मी से पहले चापाकल दुरुस्त करने के निर्देश, ​लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई; 8 मार्च से जिले में शुरू होगा ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *