Chaibasa : माहुरी समाज की आराध्य देवी Maa Mathurashini की पूजा के पावन अवसर पर इस वर्ष भी माहुरी समाज द्वारा तीन दिवसीय मथुरासिनी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन समाज के लोगों ने विधि-विधान के साथ मां मथुराशिनी की विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पूजा विशेष रूप से माहुरी समाज की कुल देवी मां मथुराशिनी की आराधना के लिए की जाती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, धार्मिक आस्था को मजबूत करना तथा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का भी प्रयास किया जाता है।

महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भक्तों की आस्था और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
महोत्सव के अंतर्गत मां मथुराशिनी के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और मां मथुराशिनी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
http://चाईबासा : 22 मार्च को सिद्धिदात्री मां मथुरासानी पूजा का आयोजन, माहुरी वैश्य मंडल ने की बैठक








