ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक

किरीबुरू शांति समिति बैठक

Kiriburu : आगामी Eid al-Fitr, Ram Navami और Sarhul पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर किरीबुरू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी Rohit Kumar ने की, जबकि एसआई Jitendra Kumar भी मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

Kiriburu : BMS मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ की हुई वनभोज सह सांगठनिक बैठक, जिला कमिटी भंग कर बनाए गए 3 कार्यवाहक पदाधिकारी

बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किरीबुरू क्षेत्र हमेशा से आपसी एकता और सौहार्द का उदाहरण रहा है और आगे भी सभी लोग मिलकर इस परंपरा को कायम रखेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का निर्णय लिया गया। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

किरीबुरू शांति समिति बैठक

रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि शोभायात्रा में बाहरी कलाकारों को नहीं बुलाया जाएगा और स्थानीय युवक ही अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में मुखिया Parvati Kido, प्रफुल्लित ग्लोरिया टोपनो, राज नारायण शर्मा, संतोष प्रसाद, छोटू सिंह, रब्बे आलम, सुनीता सिंह, शिव कुमार गुप्ता, दीपक ठाकुर, आलम अंसारी, गीता गुईया, कुमुद हेंब्रम, सूरज सिंह, उषा गोप, जेमा कारूवा, नवल कुमार और अरविंद कुमार भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur Ram Navami procession: आदित्यपुर में रामनवमी अखाड़ों में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाये, मनोरम झांकी निकली, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मेडिकल कैंप में ड्यूटी से नदारद मिली डॉक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *