Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम के नए बोर्ड का गठन: मेयर व 35 पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

आदित्यपुर नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह

सरायकेला: सरायकेला समाहरणालय सभागार में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड का औपचारिक गठन हुआ। कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार ने नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और सभी 35 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीओ अभिनव प्रकाश और एडीसी जयवर्धन कुमार समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Adityapur Deputy Mayor Election: आदित्यपुर नगर निगम: 16 मार्च को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद, डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज

आदित्यपुर नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह

​शपथ लेने वाले पार्षदों की सूची (वार्ड संख्या अनुसार):

​शपथ ग्रहण समारोह में सभी 35 वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। समारोह में एसडीओ अभिनव प्रकाश, एडीसी जयवर्धन कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में वार्ड संख्या 1 से वनमाली दास, वार्ड 2 से सुप्रिया महतो, वार्ड 3 से पिंकी चौधरी, वार्ड 4 से शुभम कुमार पांडेय, वार्ड 5 से विनिता कुमारी, वार्ड 6 से धनंजय गुप्ता, वार्ड 7 से परितोष बेज, वार्ड 8 से मोना बेसरा, वार्ड 9 से दुर्गाचरण बेसरा, वार्ड 10 से शंकर सरदार, वार्ड 11 से मंजू देवी, वार्ड 12 से मोतीलाल बिसोई, वार्ड 13 से शांतनु घोष, वार्ड 14 से सुनीता बेरा, वार्ड 15 से नथुनी सिंह, वार्ड 16 से राजरानी महतो, वार्ड 17 से नीतू शर्मा, वार्ड 18 से अंकुर सिंह, वार्ड 19 से ब्रजेश कुमार सिंह, वार्ड 20 से प्रभावती देवी, वार्ड 21 से नाज्याना सब्बा व विनिता देवी, वार्ड 22 से अंजू सिंह, वार्ड 23 से अवधेश सिंह, वार्ड 24 से रामप्रसाद मुखी, वार्ड 25 से उत्तरा प्रधान, वार्ड 26 से कुमारी वेदना गोप, वार्ड 27 से रिंकी कुमारी, वार्ड 28 से अमृता श्रीवास्तव, वार्ड 29 से अर्चना सिंह, वार्ड 30 से सुधीर चौधरी, वार्ड 31 से रिंकु राय, वार्ड 32 से मालती देवी, वार्ड 33 से श्याम हाईबुरू, वार्ड 34 से रीता देवी और वार्ड 35 से संगीता सामाड शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्षदों के बीच डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया जल्द पूरी कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

http://Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत

आदित्यपुर नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत