भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पांडे की मनाई गई जयंती

Chaibasa:- सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक, अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर महानायक मंगल पांडे के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित किया गया पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

भाजपा के प्रताप कटियार ने कहा कि हम भारतवासियों को ऐसे महानायक के जीवन गाथा से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशभक्ति का जज्बा लिए देश के विकास के लिए संस्कृति की रक्षा के लिए चिंतन करना चाहिए. साथ साथ निरंतर अपने जीवन में सामाजिक गतिविधि करते रहना चाहिए जिससे समाज के लोगों को नई प्रेरणा मिलती रहे. आज के कार्यक्रम में प्रताप कटियार, सतीश पूरी, दिलीप साव, रितेश कुमार प्रसाद अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, जय किशन बिरूली, प्रकाश महतो, मोहित महतो, राकेश पोद्दार, राम सिन्हा, अजय मोहता, राहुल कारवां, मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *