वाहन चेकिंग में चोरी की तीन बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

कदमा थाना

जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कदमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान गोलचक्कर के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया।
जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल (संख्या JH05 CH4084) चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया।

जमशेदपुर में चाकूबाजी कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

कदमा थाना
गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कच्छा उर्फ लोलो (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। इस तरह कुल तीन चोरी की बाइक पुलिस ने जब्त की हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

इस मामले में कदमा थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बरामद वाहन:

स्प्लेंडर प्लस (JH05 DB 8470)
स्प्लेंडर प्लस (JH05 CZ9242)
हीरो होंडा स्प्लेंडर (JH05 R9486)

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

कदमा थाना कांड संख्या 157/23 – धारा 379
साकची थाना कांड संख्या 12/23 – धारा 420/379 व IT एक्ट
साकची थाना कांड संख्या 207/23 – धारा 379/411/414
कदमा थाना कांड संख्या 144/24 – धारा 303/317 BNS

छापेमारी टीम:

इस कार्रवाई में कदमा थाना की पुलिस टीम के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

http://हाटगम्हरिया में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा