Chaibasa News: नक्सलियों ने कराईकेला थाना क्षेत्र में लगाए बैनर पोस्टर, शहीद योद्धाओं को कहा लाल सलाम

thenews24live.com

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. नक्सलियों ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना के हुडंगदा, नकटी, कराईकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों में भाकपा माओवादी संगठन के दक्षिणी जोनल कमिटी ने बैनर व पोस्टरबाजी की है. पूर्व के दिनों से ही बंदगांव प्रखंड नक्सलियों का गढ़ रहा है. प्रखंड के क्षेत्रों में गतिविधि काफी अधिक है. यहां नक्सली खुलेआम किसी भी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते रहते हैं. एनएच-75 मुख्य मार्ग चांदनी चौक में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है.

माओवादियों ने बैनर में लिखा है कि तमाम शहीद योद्धाओं को लाल सलाम, शहीदों के अरमानों को पूरा करें और शहीदों के बलिदान को ऊंचा उठाएं. भाकपा माओवादियों ने जंहा पोस्टर लगाएं हैं वह कराईकेला थाना से महज एक किमी की दूरी पर है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही कराईकेला पुलिस घटना स्थल पहुंचकर बैनर व पोस्टर को जब्त कर लिया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *