Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली औपचारिक बैठक सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को निगम कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई यह बैठक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें वार्ड पार्षदों और अधिकारियों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता मेयर संजय सरदार ने की, जिसमें डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम

आदित्यपुर नगर निगम
​बुनियादी ढांचे और कार्यालय निर्माण को स्वीकृति

​बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय निगम के नए प्रशासनिक भवन को लेकर रहा। बोर्ड ने आदित्यपुर-2 स्थित जागृति मैदान में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक नगर निगम कार्यालय के प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही जागृति मैदान को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए विकसित करने का भी निर्णय लिया गया।

आदित्यपुर नगर निगम

​सफाई व्यवस्था के लिए नया रोडमैप

​निगम क्षेत्र की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए पूरे क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित किया गया है। पार्षदों की मांग पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निम्नलिखित निर्णय लिए गए:

* ​प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन 7 सफाई कर्मी तैनात रहेंगे।

* ​मेयर और डिप्टी मेयर के कोटे से आवश्यकतानुसार 15-15 अतिरिक्त लेबर भेजे जाएंगे।

* ​प्रत्येक वार्ड में दो बड़े डस्टबिन रखे जाएंगे और ‘डोर-टू-डोर’ कचरा उठाव को निशुल्क व नियमित किया जाएगा।

* ​वार्ड संख्या 9 (मिरुडीह) में कचरा ट्रांसफर स्टेशन और वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित होगा।

​पेयजल संकट और लाइट की समस्या का समाधान

​बढ़ती गर्मी को देखते हुए जल संकट से निपटने के लिए बोर्ड ने प्रत्येक वार्ड में दो-दो नए डीप बोरिंग कराने का फैसला लिया है। साथ ही, पुराने खराब पड़े चापाकल और डीप बोरिंग की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहर की रोशनी व्यवस्था को सुधारने के लिए खराब पड़े हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों को बदलने तथा नए लाइट लगाने पर भी सहमति बनी।
​बैठक के अंत में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्पष्ट किया कि निगम का लक्ष्य जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और त्वरित नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है। खराब पड़े जेसीबी और फॉगिंग मशीनों को भी जल्द दुरुस्त कर सेवा में लगाने का निर्देश दिया गया है।

http://Adityapur Development:आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 में नई सड़क का उद्घाटन, मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद ने ने दोहराया विकास का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *