हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस आंशिक रद्द, कई स्टेशनों पर सेवा प्रभावित

ट्रेन

● 14 अप्रैल को परिचालन में बदलाव, यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह

Chaibasa (चाईबासा) : रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत चलने वाली हावड़ा–बारबिल एक्सप्रेस (12021/12022) के परिचालन में 14 अप्रैल 2026 को बदलाव किया गया है। इस बदलाव के कारण कई स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन

चाईबासा में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, वंदे भारत ट्रेन रोकी गई

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 12021 (हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस) जो 14 अप्रैल को यात्रा पर थी, उसे बड़ाजामदा (BJMD) स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। यानी यह ट्रेन बड़बिल (BBN) तक नहीं जाएगी। इसके चलते बड़ाजामदा से बारबिल के बीच की सेवा पूरी तरह रद्द कर दी गई है।

वहीं, वापसी में चलने वाली 12022 (बड़बिल–हावड़ा एक्सप्रेस) भी प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन 14 अप्रैल को अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन बड़बिल से नहीं खुलेगी, बल्कि बड़ाजामदा (BJMD) से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। ऐसे में बड़बिल से बड़ाजामदा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। हालांकि, इस बदलाव से खासकर बारबिल और बड़ाजामदा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

एक दिन के इस बदलाव का असर सैकड़ों यात्रियों पर पड़ सकता है, इसलिए रेलवे की अपडेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है।

http://जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मार कर शीशा क्षतिग्रस्त करने वाला युवक भेजा गया जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *