आदित्यपुर: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले आदित्यपुर-2 रोड नंबर 4 आधारशिला टावर स्थित कोचिंग संस्थान ‘दक्षा’ (Daksha – IIT-JEE/NEET/Foundation/Academic) में सत्र 2026 के CBSE कक्षा 10वीं के सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर संस्थान के उन 37 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और संस्थान का नाम रोशन किया है। इनमें 12 छात्राएं और 25 छात्र शामिल हैं।

होनहारों ने किया संस्थान को गौरवान्वित
समारोह के दौरान मुख्य रूप से उन टॉपरों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने 80% से ऊपर अंक हासिल किए हैं। इनमें प्रियांशु राज (95%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही आर्यामा कुमारी (93.5%), देव ओम आर्या (92.5%), नमन आनंद (92%), अनवय कर (91.4%), और डिशान्त कुमार (91.2%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अन्य सम्मानित होने वाले छात्रों में रितु राज चौहान (89.8%), शशांक झा (89.2%), प्रियांशी यादव (86%), पी.एल. लैसा (84%), त्रिशा शॉ (83%), और क्रिस्टी यादव (82.8%) के नाम प्रमुखता से शामिल रहे। इन सभी को अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
संस्थान के फैकल्टी की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी उपस्थित रहे, जिनमें मनीश्वर कुमार, आशिष कुमार, शानू कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुजीत कुमार, शैलेश झा, मौमिता भगत, तस्लीम इगुल, दिव्या सिन्हा और तनिष्का ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य न केवल बोर्ड परीक्षा बल्कि छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी आगामी चुनौतियों के लिए भी मजबूत बनाना है।








